CM Shivraj ने दिए सीपीए समाप्त करने के निर्देश, भोपाल की सड़कों को लेकर अहम बैठक

CM Shivraj ने दिए सीपीए समाप्त करने के निर्देश, भोपाल की सड़कों को लेकर अहम बैठक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजधानी भोपाल (Bhopal) की सड़कों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पुनरुद्धार तुरंत किया जाए। इसी के साथ सीएम ने सीपीए (CPA) को अविलंब समाप्त करने निर्देश दिए।

प्रदेश में हवाई सेवा को लेकर CM Shivraj का बड़ा ऐलान, नई उड़ानों का शुभारंभ

इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल नगर में सड़कों का कार्य चार एजेंसियां पी.डब्ल्यू.डी, नगर निगम, सीपीए, तथा भोपाल विकास प्राधिकरण कर रही हैं। अधिक एजेंसियां होने से कार्य तत्परता के साथ नहीं हो पाता। उन्होने निर्देश दिए कि भोपाल की सड़कें की जिम्मेदारी एक या दो एजेंसी के पास होना चाहिए, इस परंपरा को बदला जाना चाहिए। इसी के साथ सीएम ने तत्काल प्रभाव से सीपीए (राजधानी परियोजना प्रशासन) समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सीपीए की आवश्यकता नहीं है अत: इसका कार्य तुरंत समाप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निर्देश दिए कि वे कार्य के लिए एजेंसियां तय करें।

बैठक में भोपाल की सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और जगह जगह मौजूद गड्ढोम को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होने कहा कि मुझे किसी तरह का एक्सक्यूज नहीं चाहिए और गड्ढों को जल्दी भरा जाए। बैठक में सीएस, भोपाल कलेक्टर, पीएस पीडब्ल्यूडी, सीपीए और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews