CM Shivraj ने कहा- “दिसंबर 2021 तक सभी नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य”

Shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन में हुई जन-भागीदारी से अब तक 4 करोड़ 97 लाख 87 हजार 412 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन (vaccination) का पहला डोज और एक करोड़ 91 लाख 42 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लग चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Choouhan) ने कहा है कि किसी भी अभियान में जब सभी नागरिक सम्मिलित होकर प्रयास करते हैं तो परिणाम अदभुत होते हैं। सभी के मिले-जुले प्रयासों ने कोरोना (corona) की तीसरी लहर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिये वैक्सीन का दूसरा डोज भी शत-प्रतिशत नागरिकों को लगाए जाने का सिलसिला जारी है। दिसंबर 2021 तक प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। सीएम ने कहा कि हम सब मिलकर प्रयास करेंगे प्रदेशवासियों को जल्द ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित कवच प्राप्त हो सकेगा।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने फोड़ा अरूसा फ़ोटो बम, रिश्ते पर उंगली उठाने वालों को दिया जबाब

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है, प्राथमिकता और जिम्मेदारी से वैक्सीन लगवाएँ। उन्होने कहा कि कोरोना से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने से शरीर में सुदृढ़ सुरक्षा कवच विकसित होता है, सुरक्षा की गारन्टी मिलती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। वैक्सीनेशन का यह अभियान “सबका साथ-सबका विकास” और सबके प्रयास का एक जीवंत उदाहरण्ण है।

सीएम शिवराज ने कहा कि पिछले साल नवरात्रि, दशहरा, ईद और दीपावली त्यौहारों के समय प्रत्येक व्यक्ति के मन में कोरोना का भयंकर भय था। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 90 प्रतिशत से अधिक नागरिकों को लग जाने से ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सका। इस वर्ष इन त्यौहारों के समय लोगों में आत्म-विश्वास रहा, भय समाप्त हो गया। नागरिकों में जागरूकता आयी। लोगों ने कोरोना से बचाव के लिये सभी आवश्यक उपाय लगातार अपनाए। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसका संक्रमण फिर से नहीं बढ़े इसके लिए कोरोना से बचाव के उपाय अपनाते हुये सभी को दूसरा डोज लगवाना आवश्यक है।

उन्होने कहा कि कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाने से छोटे दुकानदारों, उद्यमियों, श्रमिकों, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले लोगों में आशा की किरण का संचार हुआ। वे निर्भय होकर अपना व्यवसाय कर पाए। उन्होंने आह्वान किया कि कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाकर त्योहारों को और भव्य तथा भयमुक्त बनाए। साथ ही प्रदेशवासियों से कोरोना के प्रति अभी भी सजग रहने और बचाव के लिए अनुकूल व्यवहार अपनाने की अपील की। बता दें कि प्रदेश में 25 अक्टूबर तक 6 करोड़ 89 लाख 29 हजार 743 कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 97 लाख 87 हजार 412 को प्रथम डोज और एक करोड़ 91 लाख 42 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews