सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, PP Sir के नाम पर दिया जायेगा पत्रकारिता क्षेत्र में पुरस्कार

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, PP Sir के नाम पर दिया जायेगा पत्रकारिता क्षेत्र में पुरस्कार

Award will be given in the name of PP Sir in the field of journalism : पत्रकारिता के पितामह पुष्पेन्द्र पाल सिंह यानि PP Sir भले ही आज भौतिक रूप में इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके लाखों शिष्यों के संस्कारों में, उनकी यादों में, उनके साथ बिताये पलों में सदैव जीवित रहेंगे। एक सप्ताह पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन आज भी इसे स्वीकार करने को दिल मान नहीं रहा, लेकिन ये एक ऐसा सत्य है जिसे हर किसी को स्वीकारना होगा।

— Virendra Sharma (@VirendraSharmaG) March 14, 2023

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, सभा में सीएम शिवराज शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीपी सर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुष्पेन्द्र पाल सिंह निष्काम कर्मयोगी और अहंकारशून्य व्यक्ति थे। वे सामान्य सीट पर बैठ कर ही विद्यार्थियों से बात करते थे। वे सदैव उत्साह से भरे रहते थे और सचमुच में भगवान कृष्ण के सात्विक कार्यकर्ता थे।

मुख्यमंत्री पीपी सर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। श्रधांजलि सभा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खजुराहो सांसद  वी.डी. शर्मा, विधायक, पत्रकार सहित बड़ी संख्या में स्व. पी.पी. सर के शिष्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पीपी सर को याद करते हुए उनके नाम से पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी एवं संचार विश्वविद्यालय में एक कक्ष स्वर्गीय  पुष्पेन्द्र पाल सिंह के नाम पर किया जायेगा। कक्ष में उनके लेखों का संग्रह भी होगा। साथ ही उनकी स्मृति में व्याख्यान माला भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुष्पेन्द्र पाल सिंह विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान और मदद करते थे। उनके मन में सहयोग का भाव रहता था। वे हम सबको रूला कर चले गए। उनकी कई यादें हमारे जहन में हैं जो चिर स्थाई रहेंगी। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय पुष्पेन्द्र पाल सिंह के जीवन-दर्शन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन और कॉफी टेबिल बुक का विमोचन भी हुआ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews