सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल से मंत्रालय में कामकाज शुरू, 30 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे उपस्थित

सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल से मंत्रालय में कामकाज शुरू, 30 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे उपस्थित

भोपाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद गुरूवार 30 अप्रैल से मंत्रालय खुल जाएगा। इसी के साथ सतपुड़ा, विंध्याचल और अन्य राज्यस्तरीय कार्यालय भी खोले जाएंगे। 30 अप्रैल से मंत्रालय में 30 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होंगे। मंत्रालक खोले जाने के साथ ही सीएम ने ये निर्देश भी दिए हैं कि ऑफिस आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग क पालन करेंगे और अन्य आवश्यक नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा।

लय स्थित समस्त विभागों में उप सचिव एवं उनसे उच्च स्तर के समस्त अधिकारी एवं राज्य-स्तरीय विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अपर संचालक एवं उनसे उच्च स्तर के समस्त अधिकारी कार्यालयों में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित करेंगे। शेष शासकीय सेवकों के लिये समस्त विभाग एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय प्रतिदिन का एक रोस्टर इस प्रकार बनाएंगे, जिसके माध्यम से उप सचिव एवं अतिरिक्त/अपर संचालक स्तर से निम्न श्रेणी के 30 प्रतिशत अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। रोस्टर का निर्धारण विभागीय सचिव द्वारा किया जायेगा।

निवास से शासकीय कार्य

जिस कार्य दिवस में रोस्टर के अनुसार शासकीय सेवक कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, वे अनिवार्यत: मुख्यालय पर उपस्थित रहते हुए अपने निवास स्थान से ही शासकीय कार्य सम्पादित करेंगे और बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। घर से काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे समय दूरभाष/मोबाइल/ई-मेल पर उपलब्ध रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सम्पादित करेंगे। अपने निवास स्थान से कार्य करते समय विभाग प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष के निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे।

कार्यालय आने वाले समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के मापदण्डों का कड़ाई से पालन करेंगे। अपने निवास स्थान से कार्यालय में आवागमन तथा कार्यालयीन कार्य के दौरान समस्त शासकीय सेवकों को पूरे समय मास्क पहनना, सेनिटाइजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य मापदण्डों का पालन करना अनिवार्य होगा।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक कार्यालय को नियमित रूप से सेनेटाइज एवं फ्यूमीगेट किया जायेगा। कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में आवश्यकतानुसार सेनिटाइजर आदि आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के समय अधिक प्रभावित इलाकों में अधिकारियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है, वहीं विशेष टीम भी भेजी जा रही है। सीएम शिवराज ने कहा है कि ऐसे समय में हम धीरे धीरे स्थिति पर काबू पा रहे हैं और पीएम मोदी ने जिस तरह कहा है कि जान भी है और जहान भी है तो हमें जान के साथ जहान का भी ध्यान रखना है। इसीलिये सभी सावधानियां रखते हुए 30 अप्रैल से वल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्याचल और राज्यस्तरीय कार्यालय में 30 प्रतिशत अधिकारी कर्मचारी आना शुरू करेंगे ताकि सामान्य कामकाज जारी किया जा सके। इसी के साथ उन्होने कहा कि प्रदेश के ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी गई है और रोजगार के अवसर जुटे इसके निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews