MP News : भ्रांति दूर करने CMHO को लगेगा पहला टीका, कांग्रेस बोली- CM और मंत्री लगवाएं

CONGRESS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने की तैयारियां जोरों पर है वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश (MP) के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (Chief Secretary Iqbal Singh Bains) ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन का पहला टीका CMHO को लगाया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में विश्वास पैदा होगा और तमाम तरह की भ्रांतियां दूर होंगी।इस पर कांग्रेस ने कहना है कि पहला टीका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और सभी मंत्रियों को लगवाना चाहिए, ताकी लोगों में भ्रांतियां दूर हो सके।

यह भी पढ़े… वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर, वीडी शर्मा ने जताया दुख

दरअसल, शनिवार को भोपाल (Bhopal) के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज (People’s Medical College) हुए कोवैक्सीन ट्रायल (Covaxine trial) में वालंटियर 47 वर्षीय दीपक मरावी (Deepak Maravi) की मौत के बाद बवाल मच गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट में शव में जहर मिलने की पुष्टि हुई थी।हालांकि अस्पताल प्रबंधन पर आरोप और कांग्रेस (Congress) के सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई दी थी कि दीपक की मौत कोरोना वैक्सीन से नही हुई, अगर ऐसा होता तो इसका असर 48 घंटों में नजर आता, जबकी दीपक की मौत टीके के 9 दिन बाद हुई थी।

यह भी पढ़े… MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस ने कलेक्टर, कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की और निर्देश दिए कि पहला टीका CMHO को लगाए जाने से स्वास्थ्य कर्मचारियों (Health Workers) में विश्वास पैदा होगा और तमाम तरह की भ्रांतियां दूर होंगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्करों के बाद वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान आम जनता के लिए भी चलाया जाएगा। अधिकारियों के आगे आने से लोगों का आत्मबल बढ़ेगा वैक्सीनेशन (Vaccination) पर भरोसा कायम होगा।

कांग्रेस ने कहा- पहला टीका मुख्यमंत्री और मंत्री लगवायें

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा (Congress Media Coordinator Narendra Saluja) ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देश- स्वास्थ्य कर्मियों में विश्वास पैदा करने व भ्रांति दूर करने के लिये जिलो में पहला वेक्सिन का टीका CHMO लगवाएँगे। कांग्रेस भी तो यही कह रही है कि प्रदेश की जनता में विश्वास पैदा व भ्रांति दूर करने के लिये पहला टीका मुख्यमंत्री और मंत्रीगण लगवाये।इसके पहले भी सलूजा ने ट्वीट कर लिखा था कि भोपाल में कोवैक्सीन का ट्रायल डोज़ लगवाने वाले वालंटियर दीपक मारवी की मौत की घटना बेहद गंभीर,सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच करवाये ये जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला। जनता में विश्वास के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री सबसे पहले वैक्सीन लगाने की करे घोषणा।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1348149438481514498

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews