एमपी में जारी रहेगा ठंड का कहर, महिने के अंत में बारिश के आसार

एमपी में जारी रहेगा ठंड का कहर, महिने के अंत में बारिश के आसार

भोपाल।
जनवरी खत्म होने को है लेकिन ठंड का असर कम होने का नाम नही ले रहा है।मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में मौसम और बिगड़ने वाला है। इस सप्‍ताह के अंत तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रीवा, उमरिया, नौगांव और रायसेन में दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को मध्‍य प्रदेश में अनेक जिलों में जहां सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही ।

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। वहीं रात में अभी भी तेज सर्दी जारी है।माैसम की माने तो तीन दिन बाद प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात की भी संभावना है। वही 10 फरवरी तक ठंड के दाे दाैर और आने की संभावना है। इस दाैरान रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हाेने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर है, जिसके 27 जनवरी को उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इससे हवाओं का रुख बदलने से बादल छाने लगेंगे। 28 से 30 जनवरी तक प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की भी संभावना है।28- 29 जनवरी काे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और आ सकता है। इस वजह से 28 जनवरी तक रात का तापमान 10 के नीचे ही बने रहने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews