
Commission issues notice to CMHO
भोपाल शहर के कोलार रोड स्थित अकबरपुर शासकीय स्कूल के 05 कमरों में कक्षा 01 से 5वीं तक लगने वाली कक्षाओं में क्षमता से ज्यादा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यहाँ 05 कमरों में 300 से ज्यादा छात्र बैठते है। इन छात्रों के लिए एक ही कमरे में इतनी बड़ी संख्या में बैठने से पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बारिश के दिनों में बहुत ज्यादा परेशानी
स्कूल में बैठक व्यवस्था सही नहीं होने से 300 से ज्यादा बच्चों को पांच कमरों में बैठा कर पढ़ाया जा रहा है, जिससे वह सही से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है। स्कूल में अव्यवस्था होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को बारिश के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आयोग ने लिया संज्ञान
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल से मामले की जांच कराकर एवं व्यवस्था सुधारने के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।
