कांग्रेस ने कोआर्डिनेशन कमेटी का किया गठन, एमपी के इन दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने कोआर्डिनेशन कमेटी का किया गठन, एमपी के इन दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चार राज्यों की कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया है। इनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचरी के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य प्रदेश से दीपक बाबरिया, सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरूण यादव, कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया गया है।

पार्टी ने राजस्थान के लिए वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति बनाई है जिसमे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट शामिल हैं। मध्यप्रदेश की चार सदस्यीय समिति का अध्यक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्रयी कमलनाथ तथा दीपक बावरिया भी शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews