पीसीसी चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक POSTERS पर भड़की कांग्रेस, FIR दर्ज कराने पहुँची थाने

पीसीसी चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक POSTERS पर भड़की कांग्रेस, FIR दर्ज कराने पहुँची थाने

BHOPAL NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर कांग्रेसजन चुनाभट्टी थाने पहुँचे और दोषियों पर FIR की मांग की।

पीसीसी चीफ कमलनाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास

युवा कांग्रेस मीडिया विभागाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं। यह पूर्णतः राजनीति से प्रेरित और द्वेषपूर्ण भावना से किया गया कृत्य है जो बेहद निंदनीय हैं। विवेक त्रिपाठी ने थाना प्रभारी चुना भट्टी को दिए आवेदन में बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनीषा मार्केट , शाहपुरा पार्क बंसल हॉस्पिटल बस स्टॉप पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सम्मानित नेता कमलनाथ के कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं जिसे हम बर्दाश्त नही करेंगे।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग 

युवा कांग्रेस ने थाना प्रभारी से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच और QR कोड की लिंक के माध्यम से पोस्टर लगाने और लगवाने वाले पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख़्त से सख्त कार्रवाई करें। अगर पुलिस जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज नही करती तो हम उग्र प्रदर्शन करगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews