किसानों में भ्रम फैला रही है कांग्रेस, बंद नहीं होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी: कमल पटेल

किसानों में भ्रम फैला रही है कांग्रेस, बंद नहीं होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी: कमल पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कांग्रेस (Congress) पर बड़ा आरोप लगाया है| सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कमल पटेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार (Government) जो भी अच्छा काम करती हैं, उसका विरोध करना ही कांग्रेस का एजेंडा है| कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यही बातें कही थीं, जो हमारी केंद्र सरकार किसानों के लिए कर रही है, फिर कांग्रेस किस बात का विरोध कर रही है|

उन्होंने कहा कि मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इन विधेयकों के पारित होने से ना मंडियां बंद होने वाली हैं और ना ही समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद होगी| इन विधेयकों से तो किसानों को ये आजादी मिली है कि वे अपनी उपज जिसे चाहे उसे बेच सकेंगे, जहां चाहें बेच सकेंगे|

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पित है और हाल ही में जो दोनों विधेयक संसद से पारित कराए गए हैं, उनसे इस लक्ष्य की प्राप्ति आसान हो जाएगी| इन विधेयकों के पारित होने पर मैं प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ओर लोकसभा तथा राज्यसभा के सभी सांसदों को धन्यवाद देता हूं, बधाई देता हूं| इस विधेयक से किसानों को अपनी उपज बेचने की आजादी मिली है, अपनी बेहतरी के लिए एग्रीमेंट करने की आजादी मिली है| इससे खरीदारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा और बिचौलिये भी खत्म हो जाएंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews