मोदी सरकार के फैसले से कांग्रेस MLA खुश, कहा-‘घटिया राजनीति करने वालों के लिए यह बुरी खबर’

मोदी सरकार के फैसले से कांग्रेस MLA खुश, कहा-‘घटिया राजनीति करने वालों के लिए यह बुरी खबर’

भोपाल। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है| बिपिन रावत, 31 दिसंबर को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए।इसके बाद अब उन्हें सीडीएस (CDS) नियुक्त किया गया है। CDS की भूमिका तीनों सेनाओं और सरकार के बीच समन्वयक की रहेगी। कारगिल युद्ध के बाद से ही इस तरह के पद की मांग उठ रही थी। उस समय रिपोर्टों में यह सामने आया था कि सेनाओं के बीच समन्वय की कमी के कारण युद्ध में ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस विधायक ने स्वागत किया है।

अक्सर अपने बयानों से पार्टी और सरकार को घेरने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने मोदी सरकार के फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर बिपिन रावत को सीडीएस बनाये जाने के फैसले का स्वागत किया है, वहीं घटिया राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है। विधायक ने ट्वीट कर लिखा- ‘जनरल बिपिन रावत को CDS बनाना एक अच्छा निर्णय है।सेनाओं में तालमेल अच्छा होगा।अब हमारे देश में सशक्त सेना के साथ,सशक्त संविधान है।साम्प्रदायिक और “घटिया” राजनीति करने वालों के लिए यह बुरी खबर हो सकती है’।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश की तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS का नया पद बनाने का ऐलान किया था। अब इस ताकतवर CDS के पास कई अधिकार होंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews