साँची का संचालन NDDB को दिए जाने का विवेक तन्खा ने विरोध किया, आशीष अग्रवाल ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात

आशीष अग्रवाल ने लिखा-अल्पज्ञान से जीतू पटवारी तथा अन्य कांग्रेसियों की भांति मध्य प्रदेश को बदनाम ना करें विवेक तन्खा जी, नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड भारत सरकार का ही उपक्रम है जिसको साँची के संचालन और कुशल प्रबंधन का काम देने का निर्णय हुआ है, इसमें अमूल का कहीं भी उल्लेख नहीं है।
Ashish Agarwal Vivek Tankha

Sanchi will now be operated by NDDB : मध्य प्रदेश के ब्रांच साँची का संचालन अब केंद्र सरकार का उपक्रम राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड करेगा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कल बुधवार को इसपर फैसला हो गया और इसके लिए कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया, इस फैसले का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने विरोध किया है, उन्होंने आरोप लगाया है साँची की गुजरात का प्रसिद्द ब्रांड अमूल पीछे से टेकओवर कर रहा है हम एस नहीं होने देंगे जरुरत पड़ी तो अदालत भी जायेंगे इसपर उन्हें भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने करारा जवाब दिया है।

सरकार ने साँची के संचालन का जिम्मा NDDB को पांच साल के लिए सौंपा  

दरअसल साँची मध्य प्रदेश का मिल्क प्रॉडक्ट्स का बड़ा ब्रांड है प्रदेश में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 से 10 प्रतिशत उत्पादन होकता है और मप्र इस वजह से देश में तीसरे स्थान पर है। साँची इस दूध का बड़े स्तर पर उपयोग करता है और घरों तक दूध और दूध से बने कई प्रॉडक्ट्स पहुंचाता है, सरकार इस प्रोडक्शन को बढ़ाना चाहती है इसलिए अगले पांच साल के लिए सरकार ने साँची के संचालन का जिम्मा राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड को सौंपा दिया है।

विवेक तन्खा का दावा, साँची को अमूल पीछे के दरवाज़े से टेक ओवर कर रहा है

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा इसका विरोध कर रहे हैं उन्होंने X पर वीडियो सन्देश जारी किया और लिखा-  मप्र के मिल्क प्रॉडक्ट्स का विश्वसनीय ब्रांड साँची को गुजरात का प्रसिद्ध ब्रांड अमूल पीछे के दरवाज़े से टेक ओवर कर रहा है। कर्नाटक के नंदिनी के साथ भी यह प्रयास हुआ था। मप्र सरकार चाहे घुटने टेक दे , मगर एमपी की 7.5 करोड़ जनता , जिसके लिये साँची घर घर का ब्रांड है विरोध करेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को विधानसभा और संसद में उठाएगी औ र्जरुरत पड़ी तो हम इसे अदालत में भी लेकर जायेंगे लेकिन साँची को बचायेंगे। 

आशीष अग्रवाल ने लिखा- मध्य प्रदेश को बदनाम ना करें विवेक तन्खा जी 

विवेक तन्खा के बयान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया, उन्होंने X पर लिखा – अल्पज्ञान से जीतू पटवारी तथा अन्य कांग्रेसियों की भांति मध्य प्रदेश को बदनाम ना करें विवेक तन्खा जी, नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड भारत सरकार का ही उपक्रम है जिसको साँची के संचालन और कुशल प्रबंधन का काम देने का निर्णय हुआ है, इसमें अमूल का कहीं भी उल्लेख नहीं है। आधुनिकीकरण और उत्पादन हेतु सांची को नेशनल डेरी डवलपमेंट को सौंपने की बात की जा रही है। चूंकि भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश को हर स्तर पर अगृणी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है ऐसे में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के लिए सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान से देश में अग्रणी बनाने के प्रयास हेतु यह कदम उठाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews