Loksabha Madhya Pradesh Congress List : राजगढ़ से दिग्विजय, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, कुल 12 नामों पर मोहर

congress

Lok sabha Election 2024 Congress candidate list : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने भोपाल इंदौर सागर उज्जैन सहित जबलपुर जैसे मुख्य लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भोपाल से अरूण श्रीवास्तव को मिला लोकसभा का टिकट

आपको बता दें कांग्रेस ने भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, इंदौर से अक्षय बाम ,रतलाम से कांतिलाल भूरिया ,उज्जैन से महेश परमार ,राजगढ़ से दिग्विजय सिंह ,होशंगाबाद से संजय शर्मा, बालाघाट से सम्राट सारस्वत, जबलपुर से दिनेश यादव, शहडोल से बुंदेलाल सिंह रीवा से नीलम मिश्रा और सागर से गुड्डू राजा बुंदेला को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

Congress

दिग्विजय सिंह को एक बार फिर मिला टिकट

इस सूची में खास बात देखने लायक यह भी है कि दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। इस बात से कहीं ना कहीं यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर पूरी दम खम से मैदान में उतरना चाहती है।

इस सूची में खास बात देखने लायक यह भी है कि दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। इस बात से कहीं ना कहीं यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर पूरी दम खम से मैदान में उतरना चाहती है।

अभी 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी

हालांकि कांग्रेस ने अभी पूरी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं जिसमें मुख्यतः ग्वालियर और गुण के नाम बाकी हैं। आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के नाम पर मुहर लगी थी। इसके अलावा सतना और मंडला से भी कांग्रेस ने दिग्गज राजनेताओं का नाम घोषित किया था। अपनी पहली सूची में कांग्रेस ने कुल चार नए चेहरों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। दूसरी सूची के नाम को मिलाकर कांग्रेस अब तक 22 नाम की घोषणा कर चुकी है और अब कल 7 सीटों पर नामों की घोषणा बाकी रह गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews