बीजेपी की नई होर्डिंग नीति को कांग्रेस ने बताया सिंधिया पर प्रहार

राज्यसभा चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| विधानसभा चुनाव 2018 में मिली हार से सबक लेकर भाजपा (BJP) अभी से अगले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तैयारियों में जुट गई है| पार्टी ने विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12-13 फरवरी को पचमढ़ी (Pachmarhi ) में आयोजित किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) की कार्यकारिणी की टीम भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होगी| बीजेपी ने कई रणनीतियां और गाइडलाइन भी बनाई है| जिन पर भविष्य में अमली जामा पहनाया जायेगा| वहीं कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी की नई नीतियों पर निशाना साधा है|

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज (Abbas Hafeez) ने बीजेपी की होर्डिंग नीति को ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर प्रहार बताया है| कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा बीजेपी की नई होर्डिंग नीति भाजपा की अंतरकलह है जो अब खुलकर सामने आ रही है| बीजेपी की इस नीति में साफ़ है कि होर्डिंग में किसी भी छुटभैया नेता की फोटो नहीं लगेगी| सिर्फ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष और प्रदेश की फोटो लगाईं जायेगी| इसका मतलब साफ़ है कि बीजेपी की होर्डिंग में अब सिंधिया को जगह नहीं मिलेगी|

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सिंधिया की फोटो मध्य प्रदेश में अब कहीं नहीं लगे इसके लिया बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को नियम बना कर दे दिया है| जिस सम्मान के लिए सिंधिया बीजेपी में गए वो सबको दिख रहा है| वीडी शर्मा की नई नीति ने सिंधिया के रास्ते बंद कर दिए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews