MP में जारी सियासी वार, सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर कांग्रेस ने ली चुटकी

MP में जारी सियासी वार, सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर कांग्रेस ने ली चुटकी

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan)ने कल शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) को गृह और स्वास्थ्य विभाग, मीना सिंह (meena singh) को आदिम जाति कल्याण‍ विभाग। कमल पटेल (kamal patel) को कृषि मंत्रालय दिया गया है| वही सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट (Tulsi silavat)को जल संसाधन, गोविंद सिंह राजपूत (Govind singh rajput)को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया। कांग्रेस ने विभागों के बंटवारे को लेकर सिंधिया समर्थकों पर निशाना साधा है|

मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने ट्विटर के माध्यम से सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर हमला बोला है| कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- ‘उप मुख्यमंत्री का पद मिलना था, एक अच्छा विभाग तक न मिल सका..! जयचंदों की क़ीमत ख़त्म हुई..! राज्यसभा दूर है, विधायक रहे नही, मंत्री पद नाम भर को मिला, बीजेपी टिकट देगी नही, टिकट मिली तो जीत नामुमकिन..! कुल मिलाकर- श्रीअंत का अंत श्री हो गया’।

सिंधिया समर्थक निशाने पर
अगले ट्वीट में मप्र कांग्रेस ने लिखा-बीजेपी सोच रही थी-उप मुख्यमंत्री जैसा छोटा पद देंगे, लेकिन श्रीअंत ने ताक़त दिखाई और जल संसाधन विभाग ले लिया| इसके अलावा सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट के मंत्री बनने पर कांग्रेस ने हमला बोला है| एक खबर पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा -‘आसान नहीं है दग़ाबाज़ों की राह : मप्र को कोरोना संकट में धकेलने के सबसे बड़े गुनाहगार और महामारी के समय बैंगलोर के रेस्तराँ में बैठकर जनादेश बेचने के महापापियों की ऐतिहासिक पराजय होगी। कांग्रेस इन्हे जीतने नहीं देगी, बीजेपी इन्हें जीने नहीं देगी, और जनता इन्हें माफ नहीं करेगी’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews