Corona Effect: स्वास्थ्य विभाग के आयुक्‍त प्रतीक हजेला पर गिरी गाज, हटाए गए

Corona Effect: स्वास्थ्य विभाग के आयुक्‍त प्रतीक हजेला पर गिरी गाज, हटाए गए

भोपाल।

प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोविड19 महामारी के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जानकारी के लिए समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर आयुक्त स्वास्थ्य प्रतीक हजेला को हटाने के निर्देश दे दिए ।

बुधवार को हुए समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी मामले में प्रबंधन या प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, पत्रकारों की तारीफ़ करते हुए कहा कि वो सभी बहुत अच्छा काम कर रहें हैं। बैठक में प्रदेश में महामारी से फैल रहे संक्रमण के बीच इंदौर जिले पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा 86 पार कर चुका है। जिसमें इंदौर में सबसे ज्यादा इस महामारी के 66 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इस संक्रमण की चपेट में आने से प्रदेश में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद सरकार ने प्रशासन को सरकार का आदेश पालन करवाने के सख़्त निर्देश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews