निगम अफसर-जनपद पंचायत CEO कोरोना पॉजिटिव, अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप

निगम अफसर-जनपद पंचायत CEO कोरोना पॉजिटिव, अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप

भोपाल।
लॉकडाउन (lock down) के अनलॉक (unlock 1.0) होते ही मध्यप्रदेश (madhypradesh) में कोरोना (corona) मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है, वही 478 की मौत हो चुकी है। अबतक आम आदमी से लेकर नेता, अधिकारी और पुलिसकर्मी तक कोरोना की चपेट में आ चुके है। अब खंडवा से खबर मिल रही है कि नए नवेले नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट (Municipal Corporation Commissioner Himanshu Bhatt) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।सभी ने अपने आप को होम क्वारेंटाइन (Home quarantine) कर लिया है।

दरअसल, पॉजिटिव मिले नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट का सोमवार को सैंपल लिया गया था। इन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। मंगलवार दोपहर रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिस कक्ष में अधिकारी बैठते थे, उसे सैनिटाइज किया गया। संपर्क में आए करीब 35 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तैयार कर कोविड सेंटर भेजी गई। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

वही वहीं पॉजिटिव आए निगम अधिकारी के संपर्क में आने वाले निगम कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारियों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जाएगी।बताया जा रहा है कि हाल ही में पदस्थ हुए निगम अधिकारी ने नगर निगम में वॉकी-टॉकी हैंडसेट के लोकार्पण के दौरान कलेक्टर अनय द्विवेदी (Collector Anay Dwivedi) से मुलाकात की थी। इसके अलावा कलेक्टोरेट में होने वाली बैठकों में भी शामिल होते रहे। अधिकारी के संपर्क में आए हाईरिस्क कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में आने वाले पीए, चपरासी और ड्रायवर सहित अन्य कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। निगम अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनंद नगर स्थित होटल कंटेनमेंट एरिया बनेगा। वहीं जिस कक्ष में अधिकारी बैठते थे उसे भी बंद कर प्रतिबंधित किया जाएगा। निगम कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुलेगा।हैरानी की बात ये कि भट्ट ने लगभग 1 सप्ताह पहले ही खंडवा आकर ज्वाइन किया था ।भट्ट नगरपालिका के पूर्व सीएमओ भी रहे है। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने फोन पर उनका हालचाल जाना है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इनके संपर्क में होने की खबर
उपायुक्त, सहायक यंत्री, भृत्य, उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन यंत्री, सहायक वर्ग 2, लिपिक, ई-गवर्नेंस अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिटी मैनेजर, ड्राइवर, जनसंपर्क अधिकारी, विधि अधिकारी सहित एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

जनपद पंचायत सीईओ भी पॉजिटिव
इधर आगर-मालवा जिले के बड़ौद जनपद पंचायत सीईओ मोहनलाल स्वर्णकार की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएमएचओ डॉ. विजयसिंह के अनुसार 12 जून को सैंपल भेजा था। जिले में 16 केस अभी तक सामने आए हैं। इनमें से मात्र एक उपचाररत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews