गैंगस्टर की बर्थडे पार्टी पर पुलिस की दबिश से हड़कंप, हथियार सहित धराये बदमाश

K-2 bar and lounge raid

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के एक क्लब में चल रही निगरानीशुदा बदमाश जुबेर मौलाना (Zuber Molana) की बर्थडे पार्टी पर क्राईम ब्रांच भोपाल (Crime Branch Bhopal) व थाना चूनाभट्टी (Chunabhatti Police) की टीम की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया| इस पार्टी में शामिल लोग हुक्का और शराब पी रहे थे| अँधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में उसके साथ हथियार सहित धारा गए| के-2 क्लब एण्ड लाँज (K-2 Bar and Lounge) का बार लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है|

जानकारी के मुताबिक के-2 क्लब मे संयुक्त रूप से क्राईम ब्राँच के साथ दबिश दी गई जहाँ से कुछ लोग गेट से भागते दिखाई दिये। थाना चूनाभट्टी और क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना पर के-2 क्लब पर शनिवार को आधी रात दबिश दी| इस दौरान क्लब का संचालक विवेक शिवहरे तथा मैनेजर कैलाश लोधी काउंटर पर बैठे थे औऱ क्लब मे टेबल पर तम्बाकू युक्त हुक्का व शराब की बोतले पडी थी और क्लब संचालक अवैध रूप से देर रात्री क्लब का संचालन कर रहा था। क्लब का मालिक विवेक शिवहरे व मैनेजर कैलाश लोधी बडी संख्या मे लोगों को इकठ्ठा कर पार्टी आयोजित करवा रहै थे| जिस पर थाना चूनाभट्टी पर मामला दर्ज किया गया है|

बदमाश जुबेर मौलाना फरार, साथी धराये
वहीं दबिश के दौरान थाना एशबाग का सूचिबद्ध बदमाश जुबैर मौलाना व उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले| जिनमे से आरोपी वासित अली उर्फ तन्ना , मो0 जैद,दानिश वेग तथा रहमान खान को आज सुबह वाल्मी परिसर कलियासोत डेम के पास से अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया गया| फरार बदमाश जुबैर मौलाना की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

बार का लाइसेंस निलबित
के-2 क्लब के संचालक द्वारा अपने क्लब मे क्लब संचालन की सामान्य अनुज्ञप्ति शर्तो का उल्लघन करने एवं एक्सपाइरी डेट के बाद शराब परोसने पर वैधानिक कार्यवाही जिला आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई एवं बार लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई ।

crime branch raid

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews