
Digvijaya Singh on Chidambaram Statement
Digvijaya Singh wrote a letter to Rajgarh SP : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी राजगढ़ जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर उन्होने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने के लिए राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। बता दें कि इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी नेता और उसके लोग उसे लगातार धमका रहे हैं और उसकी शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दिग्विजय सिंह द्वारा लिखा पत्र
इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि ‘ग्राम हुलखेड़ी, तहसील नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश निवासी एक महिला का शिकायती पत्र मूलतः संलग्न है। आवेदिका ने दिनांक 16.08.2023 को ग्राम हुलखेड़ी से निजी कार्यक्रम से लौटने के दौरान रास्ते में स्थानीय भाजपा नेता नरेन्द्र सांसी द्वारा जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि थाना बोडा में करने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को आज दिनांक गिरफ्तार नही करने तथा आरोपी द्वारा लगातार पीड़ित परिवार को धमकाने की शिकायत करते हुए उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया है।’
‘दुष्कर्म से पीड़ित और आरोपी भाजपा नेता द्वारा प्रताड़ित महिला का आरोप है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने दबाव बनाकर अब तक कुकृत्य करने वाले को गिरफ्तार नहीं होने दिया है। मुकदमा दर्ज करने पर थाने के पुलिस बल को स्थानांतरित करने की धमकी दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी नेताओं के दबाव में भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की कार्यवाही नहीं कर रहे है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि संलग्न शिकायत की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने करने का कष्ट करें।’ इस मामले में पीड़ता का कहना है कि बीजेपी नेता और उसके लोग उसपर दबाव बना रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई को लेकर एसपी को पत्र लिखा है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

