डॉ. अजीज संभालेंगे मंसूरी समाज की जिम्मेदारी

डॉ. अजीज संभालेंगे मंसूरी समाज की जिम्मेदारी

भोपाल। ऑल इंडिया मंसूरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष हाजी शेख अजीज मंसूरी ने राजधानी की कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत भोपाल जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. अजीज मंसूरी को सौंपी गई है। बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर यह व्यवस्था की गई है। अब तक समाज के जिलाध्यक्ष पद पर काम कर रहे साजिद मंसूरी को उनकी शिथिल सेवाओं को देखते हुए पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद अगली व्यवस्था होने तक डॉ. अजीज मंसूरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष हाजी अजीज ने बताया कि राजधानी में समाज की गतिविधियां बेहतर तरीके से संचालित हो रही हैं और इस कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे कामों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा भी सराहा गया है। पिछले दिनों समाज के लखनऊ अधिवेशन के दौरान भोपाल टीम के कामों को सराहा गया और देश की सबसे बेहतर टीम के रूप में सम्मानित किया गया है। डॉ. अजीज ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। साथ ही समाज के लिए शिक्षा, रोजगार और तरक्की की नई योजनाओं पर काम करेंगे। उन्होंने जिला टीम के सहयोग से जमात के काम को आगे बढ़ाने का भरोसा समाजजनों को दिलाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews