फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया में डॉ. रुचिरा चौधरी चुनी गई चेयरपर्सन

फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया में डॉ. रुचिरा चौधरी चुनी गई चेयरपर्सन

BHOPAL  NEWS : भोपाल के अरेरा क्लब में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 58वीं वार्षिक सभा आयोजित की गई। भोपाल शाखा की 58वीं वार्षिक सभा में सदस्य मौजूद रहे, भोपाल शाखा की इस बैठक में डॉ. रुचिरा चौधरी को चेयरपर्सन चुना गया। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी के लिए सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए। इसके अनुसार सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से डॉ. रुचिरा चौधरी को चेयरपर्सन बनाने के फैसले का सभी ने स्वागत किया। शाखा प्रबंधक नीलेश चौबे ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस अवसर पर एफपीएआई का 74वां स्थापना दिवस भी मनाया गया।

कार्य प्रगति रिपोर्ट भी पेश

वही भोपाल शाखा की 58वीं वार्षिक सभा में तूलिका मिश्रा को वाइस चेयरपर्सन और डॉ. अनुपमा मिश्रा को वित्तीय सलाहकार चुना गया। सभा में तूलिका मिश्रा ने वार्षिक कार्य प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए संस्था के कार्यक्रमों से अवगत कराया। डॉ. रुचिरा ने सदस्यों को शाखा व इसके मुख्य कार्यों का परिचय दिया। कार्यकारिणी में 6 और अन्य लोगों को जगह मिली, जिसमें तीन वरिष्ठ और तीन युवा सदस्य हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews