ई-टेंडर घोटाला : अब अफसरों से होगी पूछताछ

-E-tender-scam--will-be-inquiry-of-officers-now

भोपाल। ई-टेंडरिंग घोटाले की जांच कर रहे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने अभी तक निजी कंपनियों के अधिकारियों से पूछताछ की और कुछ अफसरों को गिरफ्तार भी किया है। अब जल्द ही ई-टेंडर फर्जीवाड़े से जुड़े अफसरों से भी पूछताछ हो सकती है। ईओडब्ल्यू की ओर से अफसरों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अभी तक सिर्फ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी से ईओडब्ल्यू ने चर्चा की है। 

ईओडब्ल्यू ने एंट्रस सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट मनोहर एमएन को गिरफ्तार किया है। मनोहर की गिरफ्तारी से घोटाले के संदर्भ में कई खुलासे होने की संभावना है। एजेंसी सूत्रों ने बताया कि 2015 के बाद सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के एमडी रहे अफसरों से भी पूछताछ हो सकती है। अभी तक जांच एजेंसी ने ई-टेंडर से जुडे अफसर ब्रह्मे के अलावा अन्य किसी भी अधिकारी से पूछताछ नहीं की है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews