पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अंतिम यात्रा का भावुक करने वाला वीडियो वायरल

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अंतिम यात्रा का भावुक करने वाला वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा के अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल को छू जाने वाला यह भावनात्मक वीडियो लक्ष्मीकांत शर्मा के प्रति स्थानीय जनता का स्नेह और प्रेम दिखा रहा है।

डॉक्टरों ने दिखाया चमत्कार, मासूम बच्ची के गले से बिना सर्जरी के निकाला सिक्का, परिजनों ने जताया आभार

कोरोना के चलते प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का तीन दिन पहले स्वर्गवास हो गया था। वे सिरोंज से विधायक थे और वहां महामाई मंदिर के पुजारी के रूप में उनकी व उनके परिवार की एक अलग प्रतिष्ठा थी। यही कारण था कि कोरोना से मृत्यु के बावजूद जब उनका पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचा तो अंतिम यात्रा के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमङ पङी। सरकार की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने रोते बिलखते अपने प्रिय नेता को विदाई दी। इस अवसर पर उनकी अंतिम यात्रा को एक भजन के रूप में पिरो कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसे देखकर स्थानीय लोगों में लक्ष्मीकांत शर्मा और उनके परिवार के प्रति श्रद्धा साफ दिखती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews