फेम इंडिया सर्वे 2020: मध्यप्रदेश के मनीष शर्मा सबसे ऊर्जावान IPS घोषित

फेम इंडिया सर्वे 2020: मध्यप्रदेश के मनीष शर्मा सबसे ऊर्जावान IPS घोषित

भोपाल

किसी भी देश की तरक्की सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सुरक्षा के माहौल में ही संभव है और इनमें शीर्ष आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा ) अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है। हम आज भी देख रहे हैं कि कोरोना संकटकाल में किस तरह आईपीएस अधिकारी और पूरा पुलिस विभाग अपनी जान को खतरे में डाल जनसेवा में जुटा हुआ है। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फेम इंडिया द्वारा हर साल एक सर्वे किया जाता है, जिसमें अलग अलग मापदंड के आधार पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का चयन किया जाता है।

इस साल भी फेम इंडिया ने देश के ऐसे आईपीएस अधिकारियों का सर्वे किया है जिन्होने अपने कार्य से समाज में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इस सर्वे के बाद फेम इंडिया द्वारा 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों 2020 की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में अधिकारियों का चयन उनकी कार्यशैली, जागरूकता, ईमानदारी, जनता के बीच उनकी छवि आदि 12 बिंदुओं के आधार पर किया है। गौरव की बात है कि इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा को देश में सबसे ऊर्जावान IPS अधिकारी के रूप में घोषित किया गया है।

वर्तमान में देश भर में करीब चार हजार आईपीएस अधिकारिंयों में से सिर्फ 25 को उत्कृष्ट के तौर पर चुना जाना और उनमें अपनी जगह बनाना बेहद उल्लेखनीय है। ये सभी 200 आईपीएस अधिकारी अपनी उत्कृष्टता के कारण देश भर में विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन सभी अधिकारियों को 25 कैटेगरियों में बांटा गया और हर कैटेगरी से एक-एक प्रमुख नाम उत्कृष्ट आईपीएस की सूची में शामिल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा को देश में सबसे ऊर्जावान IPS अधिकारी घोषित करने के साथ ही इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि मनीष शर्मा वर्तमान में भारत के समस्त प्राधिकारियों में  “ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस अवार्ड“ के विजेता भी है। अमन शांति को प्रतिबद्ध भारत के 25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020 में शुमार किए गए अन्य अधिकारियों में IB तथा RAW के निदेशक , पंजाब, जम्मू कश्मीर , बिहार, आंध्र प्रदेश तथा चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक, मुंबई तथा दिल्ली के पुलिस आयुक्त आदि देश के सर्वोच्च अधिकारी शामिल हैं ।

फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट, सी-वोटर जैसी सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर समय-समय पर मंत्रीॉ, सांसद, ब्यूरेक्रेट्स, आईएस ऑफिसर, मीडिया मालिक, दिग्गज पत्रकार , विधायक, स्टार्टअप, युवा, समाज सुधारक, कार्पोरेट, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में उत्तम कार्य कर रहे व्यक्तियों के कार्य का आकलंन सर्वे के आधार पर करती है और बेहतर कार्य करने वालो में प्रमुख लोगो की प्रोफाईल व इंटरव्यू प्रकाशित करती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews