पिता ने चाकू से बेटी के गले पर किया वार, काटी हाथ की तीन अंगुलिया

indore

Bhopal Crime News: राजधानी में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की चौंका देने वाली घटना सामने आई है। गुस्से में आकर इस आदमी ने अपनी ही बच्ची पर हमला कर दिया और उसके हाथ की 3 अंगुलियां काट दी। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है और आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र की गोया कॉलोनी का है। यहां 14 साल की लड़की कई सालों से अपनी मां और छोटी बहन के साथ ननिहाल में रह रही है। माता-पिता का आपसी विवाद है और पिता अक्सर ही बच्चों को अपने साथ रखने की बात पर लड़ाई झगड़ा करता है। पिता एक मंदिर में पूजा पाठ का काम करता है लेकिन गांजा पीने का आदी है।

आज सुबह भी बच्चों को अपने साथ रखने की बात करते हुए यह व्यक्ति गोया कॉलोनी पहुंचा और पत्नी से मारपीट करने लगा। 14 वर्ष की बालिका अपनी मां को बचाने के लिए बीच में आई तो पिता ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया। ये वार किशोरी के गले पर लगा और उसने दूसरा वार रोकने के लिए चाकू पकड़ने की कोशिश की तो उसकी 3 अंगुलियां कटकर अलग हो गई। मौके पर हुई चीख-पुकार को सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई और भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इलाज के लिए किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews