पहले तलाशते थे गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज, फिर उन्हे बेचते थे ऊंचे दामों पर दवाई, आयुर्वेदिक दवाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

BHOPAL NEWS :  राजधानी भोपाल की एम पी नगर पुलिस ने आयुर्वेदिक साधारण दवाएं ऊंचे दामों पर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मुख्य सरगना दीपक गोगेरे तथा आशीष सुधीराव को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

यह था मामला

भोपाल की एम पी नगर पुलिस मे वर्ष 2021 मे फरियादी तथा अन्य आवेदक ने परिवार के इलाज के दौरान कुछ युवकों द्वारा आयुर्वेदिक इलाज व दवा के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के संबध मे शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी।

घटना का तरीका-

आरोपी ऐसे लोगो को टारगेट करते थे जिनके परिवार मे किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो और जो परेशान हों ऐसे व्यक्तियों का आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर साधारण दवाओ को असली दवा का नाम देकर दाम बढ़ाकर  स्वस्थ होने का पूर्ण आश्वासन देकर लोगो के साथ घोखाधड़ी करते थे। आरोपी अपने समूह मे महिला साथी भी रखते थे। पुलिस ने दीपक गोलारे निवासी- बेलगम कर्नाटक और आशीष सुधीराव अम्भोरे निवासी- पालघर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews