भोपाल में ऑयल मिल पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, जब्त किया 40 टन तेल

भोपाल में ऑयल मिल पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, जब्त किया 40 टन तेल

Bhopal News: राजधानी में खुला तेल बेचने वाले एक व्यापारी की मिल पर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट (Food and Safety Department) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई करते हुए यहां से 40 टन सोयाबीन और पामोलिन ऑयल जब्त कर लिया गया है। ये भी कहा जा रहा है कि व्यापारी का लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा इसे लेकर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम की ओर से भोपाल के आजाद मार्केट में मौजूद शंकर ऑयल मिल पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग को यहां से खुला तेल बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। यह सामने आया था कि मिल से सोयाबीन और पामोलिन तेल की पैकिंग के साथ खुले तेल का विक्रय भी किया जा रहा है। तेल को खुला बेचना खाद्य सुरक्षा के मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित है।

संयुक्त कलेक्टर संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। जिसके चलते अब मिल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और यहां मौजूद सामान भी जब्त कर लिया गया है।

खाद्य विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से 30 टन सोयाबीन और 10 टन पामोलिन तेल जब्त किया गया है। जब्ती के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाने की बात भी कही गई है। बता दें कि राजधानी के थोक किराना मार्केट से शहर के आसपास के जिलों में बड़ी मात्रा में तेल की खपत होती है। कई दुकानदार ऐसे हैं जो खुला तेल बेच रहे हैं, जिस पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसा करने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews