मप्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक का निधन, कैलाश विजयवर्गीय-वीडी शर्मा ने जताया शोक

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) के वरिष्ठ भाजपा नेता (BJP Leader) और पूर्व विधायक कपूरचन्द जैन घुवारा (Kapurchand Jain Ghwara) का बुधवार देर रात निधन हो गया है।घुवारा बुन्देलखण्ड अंचल जुझारू नेताओं में गिने जाते थे।  पूर्व विधायक धुवारा मप्र हस्तशिल्प विकास निगम (MP Handicrafts Development Corporation) के अध्यक्ष रहे थे और पिछले कार्यकाल में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था। पूर्व विधायक के निधन पर बीजेपी नेताओं ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. कोरोना में आम आदमी को बड़ा झटका, मप्र में प्राइवेट बस किराए में 25% बढ़ोतरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (BJP national general secretary Kailash Vijayvargiya) ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व विधायक और हस्तकरघा विकास निगम मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री कपूरचंद जैन घुवारा का निधन दु:खद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में साहस दे।सादर श्रद्धांजलि

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा के पूर्व विधायक एवं म.प्र. हस्तकरघा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कपूरचन्द जैन घुवारा के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति!!

यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 82 हजार के पार, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की जनता से अपील

भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा (BJP MLA Surendra Patwa) ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा के पूर्व विधायक एवं म.प्र. हस्तकरघा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कपूरचन्द जैन घुवारा के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews