तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर की ठगी, 20 लाख नकद और लाखों के जेवर ठगे, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल आरोपी माता-पिता व भाई की मृत्यु का भय दिखाकर और बीमारी को  झाड़-फूंक व तांत्रिक पूजा से ठीक करने का झांसा देता था और पूजा न कराने पर माता-पिता व भाई की मृत्यु का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाता था।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

भोपाल क्राइम ब्रांच ने तंत्र-मंत्र के नाम पर डराकर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए 03 आरोपियों से पुलिस ने 13 लाख के जेवरात भी बरामद किए है। आरोपी लोगों को परिजनों की मौत का डर दिखाकर ठगते थे।

परिजनों की मौत का दिखाता था डर 

मामले में सबसे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ में अन्य दो आरोपियों को पकड़ा गया, मामलें में अभी तीन आरोपी फरार है। आरोपी अंकित कुमार सिंह ने करीबन 20 लाख नगद एवं 20 लाख कीमत के सोना चाँदी के जेवरात की धोखाधड़ी की, आरोपी ने स्वयं को तांत्रिक बताया। दरअसल आरोपी माता-पिता व भाई की मृत्यु का भय दिखाकर और बीमारी को  झाड़-फूंक व तांत्रिक पूजा से ठीक करने का झांसा देता था और पूजा न कराने पर माता-पिता व भाई की मृत्यु का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाता था।

यह था मामला 

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल को एक शिकायत आवेदन पत्र जांच हेतु प्राप्त हुआ। शिकायत आवेदन जांच पर पाया गया कि आरोपी अंकित सिंह निवासी पुष्पा नगर द्वारा पीड़िता को उसकी माँ की बीमारी झाड़ फूक व पूजा-पाठ द्वारा ठीक करने के नाम पर तथा पूजा-पाठ पूर्ण न करने पर भाई तथा माता पिता की मृत्यु होने का भय दिखाकर आनलाईन व नगद 20 लाख  तथा सोने चांदी के जेवरात ठग लिए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू की, पुलिस ने फरियादी द्वारा बताये स्थान अशोका गार्डन चौराहा आशीष मेडिकल के पास अंकित कुमार सिंह को हिरासत में लिया। अंकित निवासी ग्राम व थाना रेवती जिला बलिया उ.प्र. हाल पता सनी अवस्थी का मकान शिव मंदिर के पास नवीन नगर थाना ऐशबाग भोपाल में रहता है, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी के कुछ पैसे तो खर्च कर लिए सोने चाँदी के जो जेवर है उनको अपने मकान मालिक सनी अवस्थी के माध्यम से बैंक में गिरवी रखवा दिये है जिसमे सनी अवस्थी की आईडी लगी हुई है मामलें के मुख्य आरोपी अंकित सिंह की निशानदेही पर दूसरे आरोपी सनी अवस्थी पिता स्व. राम किशोर अवस्थी उम्र 26 वर्ष निवासी ऐशबाग, भोपाल को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में सनी ने स्वीकारा कि फरियादिया के सोने के जेवरात उसने अंकित के कहने पर IDFC फर्स्ट बैंक व IIFL गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखे थे। सनी के घर से जेवरात की रसीदें एवं अंकित कुमार सिंह के रखे एक बैग से सोने-चांदी के जेवरात जप्त किये गये तथा IDFC फर्स्ट बैंक व IIFL गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखे सोने के जेवरात जप्त किये गये। प्रकरण के मुख्य आरोपी आरोपी अंकित द्वारा बताया कि कुछ पैसे उसने अपने मामा मोहित सिंह को दिए है आरोपी अंकित सिंह की निशानदेही पर उसके मामा आरोपी मोहित सिंह पिता लल्लन सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बलिया, हाल निवासी कुड़ई, जिला कच्छ, गुजरात को गुजरात के मांडवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी मोहित ने स्वीकार किया कि उसने 5,40,000/- नकद व 3,60,000/- अलग-अलग तारीखों में आरोपी अंकित से अपने फोन पे अकाउंट में प्राप्त किए थे, आरोपी अंकित ने बताया कि मेरे सहआरोपी उसका भाई आसू सिंह व रूम पाटनर लक्की पाण्डे को कुछ नगदी एवं सोने के जेवरात दिये है प्रकरण के सहयोगी आरोपी अंकित सिंह का भाई आसू एवं एवं उसका रूम पाटनर लक्की पण्डेय शेष सोने के जेवर एवं नगदी लेकर फरार है जिनकी तलाश पतारसी की जा रही है ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews