उपचुनाव में दांव पर मंत्रियों का भविष्य, उम्मीदवारों की जीत-हार के होंगे जिम्मेदार

उपचुनाव में दांव पर मंत्रियों का भविष्य, उम्मीदवारों की जीत-हार के होंगे जिम्मेदार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों (By-election) को लेकर भाजपा (BJP) ने तैयारियां तेज कर दी है| उपचुनाव में कई मंत्रियों का भविष्य भी दांव पर है| पार्टी ने हर हाल में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है| सूत्रों के मुताबिक भाजपा कार्यालय (BJP Office) में बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष (BL Santosh) ने मंत्रियों को दो टूक कहा है कि उम्मीदवार की जीत हो या हार हो, जिम्मेदार मंत्री होंगे||

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनावी दौर से पहले बुधवार को भाजपा कार्यालय में मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा| भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक की| सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा है कि उप चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने पर सम्मान मिलेगा और हारने पर गाज गिरेगी| उन्होंने मंत्रियों से कहा कि आपके क्षेत्र का प्रत्याशी हारा तो आपकी माइनस मार्किंग होगी, मंत्री हार के लिए जिम्मेदार माने जाएंगे|

बीएल संतोष ने शिवराज सरकार के मंत्रियों की बैठक ली। संतोष ने मंत्रियों से चर्चा कर जानकारी ली और पार्टी रणनीति के संबंध में निर्देश दिए। महामंत्री बीएल संतोष दोपहर में भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पहुंचकर महामंत्री बीएल संतोष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही विधानसभा विस्तारकों, चुनाव समिति सदस्यों, उपचुनाव प्रभारी और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक भी की। इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज समेत कई नेता मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews