पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की संदिग्ध हालातों में मौत, घर में पंखे से लटका मिला शव

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

BHOPAL  NEWS : भोपाल मे एक युवती ने आत्महत्या कर ली, कोलार इलाके के अकबरपुर में रहने वाली बीए की छात्रा कल्पना परते उर्फ नेहा परते का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका मिला। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, वही जिस कमरे में शव मिला है, पंखे से लटकी युवती के पैर जमीन को छू रहे थे। साथ ही उसके गले पर एक तरफ एक निशान भी मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मर्ग कायम कर तुरंत ही मौके पर फोरेंसिक टीम को भेजा है। पुलिस के अनुसार अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतिका वेट लिफ्टिंग भी करती थी। साथ ही उसे फैशन डिजाइनिंग का भी शौक था। वह अपने कपड़े खुद डिजाइन किया करती थी। उसने गोविंदपुरा आईटीआई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था। वह एमपी पुलिस की तैयारी कर रही थी। इससे पहले कल्पना ने पटवारी का एग्जाम भी दिया था।

परिजनों  ने जताया संदेह 

मृतिका के परिजनों की माने तो पूरा परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गया था। कल्पना और उसकी  छोटी बहन सुनीता घर पर ही थीं। सुनीता अपने काम से बाहर गई थी, घर में कल्पना अकेली थी। परिवार के रात में वापस आने पर जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो एक बहन अंदर कूदकर कमरे तक पहुंची जहां उसने कल्पना को पंखे से लटका हुआ देखा, परिजन फौरन कल्पना को अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews