
GIS 2025: मध्य प्रदेश में आज से शुरू हुई दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बहुत आशान्वित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भरोसा जताया है कि यह समिट प्रदेश को आर्थिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वचनों और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 (जीआईएस 2025, GIS 2025) का शुभारम्भ किया, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि दो दशक पहले तक जहाँ एमपी में लोग निवेश करने से डरते थे अब भाजपा सरकारों के गवर्नेंस ने 20 साल में माहौल बदल दिया, अब एमपी निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी टीम को बधाई दी।
PM Modi ने किया GIS 2025 का शुभारंभ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भोपाल में Global Investors Summit-2025 का शुभारंभ कर औद्योगिक जगत सहित मध्य प्रदेश वासियों में विकसित भारत के संकल्प के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत को समर्पित, निवेश के अनुकूल मध्यप्रदेश की 18 नई नीतियों को लॉन्च कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
MP में औद्योगिक विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे
डॉ मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति और मार्गदर्शन ने निवेशकों में मध्य प्रदेश के प्रति विश्वास को और दृढ़ता प्रदान की है, जिससे मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह समिट प्रदेश को आर्थिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगी।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ‘अनंत संभावनाएँ’
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में नए कदम बढ़ाऐ जा रहे हैं । ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ‘अनंत संभावनाएँ है, जो प्रदेश में उद्योग और निवेश की असीमित संभावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा ‘अनंत संभावनाएँ’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अवसरों की व्यापकता को दर्शाने वाला दृष्टिकोण है।
मध्यप्रदेश में नए औद्योगिक युग का सूत्रपात…
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने भोपाल में Global Investors Summit-2025 का शुभारंभ कर औद्योगिक जगत सहित मध्यप्रदेश वासियों में विकसित भारत के संकल्प के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने… pic.twitter.com/zOdwRI4zbe
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 24, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

