सीएम डॉ मोहन यादव ने लंदन निवेशकों के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स, MP में उपलब्ध संसाधनों की दी जानकारी, निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री. डॉ मोहन यादव ने कहा “मध्य प्रदेश, निवेशकों के लिए न केवल अवसरों का केंद्र है, बल्कि एक ऐसा साझेदार है, जो उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा।”
CM Dr. Mohan Yadav one-on-one meetings with London investors

MP CM Dr. Mohan Yadav London Tour: मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार फरवरी 2025 में राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कराने जा रही है, सरकार इसकी तैयारी में लगी है और सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इसके लिए सक्रिय रहें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विदेशी इन्वेस्टर्स को समिट के लिए आमंत्रित करने के लिए पहली बार विदेश यात्रा पर हैं वे इंग्लैंड और जर्मनी के टूर पर हैं और निवेशकों को मध्य प्रदेश में मौजूद संसाधनों की जानकारी देकर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछले दो दिनों से लंदन में हैं और उद्योगजगत के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, भारतीय समुदाय के लोगों के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सीएम ने लंदन में निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग्स कर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, अधोसंरचना, स्वास्थ्य सेवा और आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकरी दी।

मध्य प्रदेश में उद्योग और नवाचार के लिए उपयुक्त वातावरण

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने निवेशकों को राज्य की व्यापार अनुकूल नीतियों और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योग और नवाचार के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमता और इसके माध्यम से सतत विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी दूरदर्शी सोच साझा की, जिसकी निवेशकों ने सराहना की।

मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए अवसरों का केंद्र

मुख्यमंत्री. डॉ मोहन यादव ने कहा “मध्य प्रदेश, निवेशकों के लिए न केवल अवसरों का केंद्र है, बल्कि एक ऐसा साझेदार है, जो उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा।” उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को सुगमता से स्थापित करने और संचालन के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अधोसंरचना, कुशल कार्यबल और अन्य संसाधनों पर विशेष जोर दिया।

फरवरी में भोपाल में जुटेंगे विदेशी निवेशक 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन दिनों प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव करा रहे हैं अभी पांच रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव हो चुकी हैं जिनमें कई लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मध्य प्रदेश को प्राप्त हुए हैं जिनमें लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जनवरी तक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का सिलसिला पूरा हो जायेगा और फरवरी में राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा जिसमें विदेशी निवेशक मध्य प्रदेश में उनके लिए संभावनाएं तलाशेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews