
MP PM AWAS Yojana : पीएम आवास योजना के मध्य प्रदेश के हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर है। शहरों में प्रधानमंत्री आवास बनाने 35 हजार 580 हितग्राहियों को 355 करोड़ 34 लाख रूपये जारी की गई है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 150726 हितग्राहियों को 156 करोड़ 88 लाख रूपये और द्वितीय किश्त के रूप में 190854 हितग्राहियों को 198 करोड़ 46 लाख रूपये जारी किये गए हैं।
2 किस्तों में राशि जारी, आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण के निर्देश
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जियो टेगिंग के आधार पर 35 हजार 580 हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए 355 करोड़ 34 लाख रूपये जारी किये गए है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 15 हजार 726 हितग्राहियों को 156 करोड़ 88 लाख रूपये और द्वितीय किश्त के रूप में 19 हजार 854 हितग्राहियों को 198 करोड़ 46 लाख रूपये जारी किये गए हैं। सिंह ने संबंधित नगरीय निकायों को निर्देश दिये है कि आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
शहरी विकास के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें : आयुक्त नगरीय प्रशासन
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने गुरूवार को सीहोर जिले में सीहोर, आष्टा और कोठरी नगरों का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कायाकल्प अभियान में निर्मित की जा रही सड़कों का मुआयना भी किया। आयुक्त ने आष्टा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी बीएलसी घटक अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे आवासों में आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कोठरी नगर परिषद कार्यालय और पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को परियोजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सीहोर में निर्माणाधीन एमआरएफ प्लांट का जायजा भी लिया।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

