एमपी बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ये खास सुविधा, 16 जिलों को होगा लाभ

mp electicity bill

MP Electricity Bill : मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के पश्चात बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर SMS के साथ व्हाट्सएप पर भी बिजली बिल प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराये गये हैं।

यह व्यवस्था कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। बिजली उपभोक्ताओं के लिए कंपनी द्वारा अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उनके बिजली बिल ईमेल, SSS, upay एप, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in के अलावा अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं।

कंपनी के प्रबंध संचालक  गणेश शंकर मिश्रा द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में आईटी के अनुप्रयोग लागू करने के साथ कई नवाचारों में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं के संतोष में भी वृद्धि हुई है। प्रबंध संचालक ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews