अच्छी खबर : अब लंदन में महकेगा MP का महुआ, बढ़ेगा किसानों का रोजगार और व्यापार

अच्छी खबर : अब लंदन में महकेगा MP का महुआ, बढ़ेगा किसानों का रोजगार और व्यापार

MP Mahua will be sold in London : मध्य प्रदेश के कई उत्पाद इस समय विदेशों में प्रदेश की साख बढ़ा रहे हैं, अब इस कड़ी में महुआ भी शामिल हो गया है, मध्य प्रदेश का महुआ अब लंदन की शान बनेगा यानि लंदन के बाजारों में एमपी के महुए की महक बिखरेगी है।

मध्य प्रदेश के महुए की दिमांग अब विदेशों में भी बढ़ रही है, प्रदेश के सीहोर, उमरिया, नर्मदापुरम, और सीधी में अच्छी क्वालिटी का महुआ अधिक मात्रा में होता है अब इसकी डिमांड लंदन से आई है इसलिए 200 टन महुआ लंदन भेजा जायेगा, इसे 110 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से निर्यात किया जायेगा। इसका अनुबंध वन विभाग के सहयोग से राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ ने किया है।

आपको बता दें कि पिछले साल यह अनुबंध पिछले साल के अंत में 9वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में लंदन की फार्म मैसर्स ओ-फॉरेस्ट की भारतीय इकाई मधुवन्या के साथ हुआ। राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह ने बताया कि लंदन में निर्यात के चलते महुए में तीन गुना मुनाफा होगा। अनुबंधित महुआ की आपूर्ति वर्ष 2023 में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए सीहोर के अलावा नर्मदापुरम, उमरिया, आलीराजपुर, सीधी और खंडवा जिला यूनियन के साथ एग्रीमेंट साइन किए जा रहे है। वन मंडल में महुआ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35 रुपए प्रति किलो है। लघु वनोपज की इस महत्वपूर्ण और किसान हितैषी पहल से 35 रुपए प्रति किलो का महुआ 110 रुपए प्रति किलो की दर से निर्यात किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews