बीमा राशि से कर्ज वसूली कर किसानों को मौत के मुंह में भेज रही सरकार : सज्जन वर्मा

बीमा राशि से कर्ज वसूली कर किसानों को मौत के मुंह में भेज रही सरकार : सज्जन वर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा किसानों की बीमा राशि में से फसलों के कर्ज वसूली के आदेश को लेकर कांग्रेस (Congress) भड़क गई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा (Former Minister And Congress MLA Sajjan Verma) ने कहा है कि ऐसा काम कर शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chauhan) किसानों को मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) द्वारा 525 करोड़ रूपए प्रीमियम भरने के बाद किसानों को बीमा की सौगात मिली थी। लेकिन शिवराज सिंह सरकार उस बीमा राशि से कर्ज वसूली कर किसानों को मौत के मुंह में भेज रही है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सीएम शिवराज क्यों किसानों को मौत के मुंह में धकेल रहे हो। जो बीमा राशि कमलनाथ सरकार के द्वारा भरी गई उसके प्रीमियम के बदले में किसानों को राहत मिलने जा रही है।

संकट के दौर में किसानों के लिए ये राशि संजीवनी जैसी है। लेकिन शिवराज सिंह उसी बीमा राशि से किसानों के कर्ज की राशि को काटने का आदेश निकाल रहे हैं। शिवराज सरकार का ये कदम किसानों को आत्महत्या करने के लिए उकसा रहा है।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि पहले ही किसान फसलों के बर्बाद होने के कारण भयंकर संकट में हैं।आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है, ऐसे में कमलनाथ सरकार द्वारा 2019 में कराए गए बीमा का भुगतान जल्द होने जा रहा है। प्रदेश सरकार को किसानों के हित में निर्णय लेना चाहिए, ना कि उनको मौत के मुंह में धकेलने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह झूठ की दुकान बंद करें, प्रदेश का किसान शिवराज सिंह को कभी माफ नहीं करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews