
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam mishra) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि शिवराज सरकार मध्यप्रदेश में धर्म स्वातन्त्र्य कानून लाएगी। प्रदेश में लव जिहाद के लिए कानून बनाया जा रहा है। लव जिहाद के खिलाफ आगामी विधानसफभा सत्र में ये विधेयक लाया जाएगा।
इस कानून में परिजनों द्वारा शिकायत करना अनिवार्य होगा तथा अपराध सिद्ध होने पर 5 साल का कठोर कारावास होगा। ये अपराध गैर जमानती होगा व धर्मान्तरण कराए जाने पर जेल की सजा होगी। शादी के लिए धर्मान्तरण कराने वाले को सजा का प्रावधान व गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा। सहयोग करने वाला भी मुख्य आरोपी की तरह अपराधी होगा। वहीं शादी के लिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने के लिए एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

