गोविंद राजपूत बोले-‘सिंधिया’ बने केन्द्रीय मंत्री, इमरती बोली-हाईकमान करेगा तय

गोविंद राजपूत बोले-‘सिंधिया’ बने केन्द्रीय मंत्री, इमरती बोली-हाईकमान करेगा तय

भोपाल।
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) की चर्चाओं के बीच सिंधिया समर्थक (Scindia supporter) औऱ शिवराज सरकार(shivraj sarkar) में कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत(Cabinet Minister Govind Rajput) का बड़ा बयान सामने आया है।मंत्री का कहना है कि हम चाहते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनें, लेकिन यह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। राजपूत के बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government)गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिंधिया को उनके समर्थक सिर्फ राज्यसभा उम्मीदवार ही नही बल्कि मोदी कैबिनेट में भी जगह दिलवाने की चाह रख रहे है।हालांकि बीजेपी(BJP) की तरफ से इस संबंध में कोई बयान सामने नही आया है लेकिन राजपूत के बयान ने कही ना कही सियासी गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।

दरअसल, गोविंद राजपूत आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हुए थे जहां प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से सामान्य चर्चा हुई है।मीडीय से चर्चा के दौरान राजपूत ने बताया कि भाजपा कार्यालय में वीडी शर्मा से सामान्य चर्चा हुई है।हम चाहते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बने लेकिन यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। वही मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कहा कि ये सीएम शिवराज के अधिकार क्षेत्र में है, इसमें कुछ नही बोलना चाहता। सिंधिया के नेतृत्व में उपचुनाव में 24 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

इधर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच इमरती देवी(imarti devi) भी भाजपा कार्यालय (bjp office) पहुंची थी। यहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा(bjp state president vd sharma) से चर्चा की। बंद कमरे में नेताओं से काफी देर कर इमरती देवी की चर्चा होती रही ।मीडीया से चर्चा के दौरान मंत्री बनने को लेकर इमरती देवी ने कहा मंत्री बनेंगे या नहीं यह भाजपा हाईकमान तय करेगा। अपने क्षेत्र और कोरोना संकट के बारे में चर्चा के लिए नेताओं से मिल रही हूं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने पहुंची थी।

बता दें कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है। मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 22 मंत्री बनेंगे, ऐसे में कई मंत्री के दावेदार सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात कर रहे हैं। पहले मंत्रिमंडल गठन में पांच में से दो मंत्री सिंधिया गुट के हैं। वही मंत्री गोविंन्द राजपूत और इमरती देवी को सिंधिया के काफी करीबी माना जाता हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews