
Gujarat Assembly Election Results 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है और अब तक जो नतीजे आ रहे हैं उसमें बीजेपी फिर धुंआधार वापसी करती दिख रही है। इसे लेकर बीजेपी में उत्साह है और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे देश के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है बताया है।
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘ पूरे भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में इतनी रिकॉर्ड जीत मुझे नहीं लगता किसी भी दल की हुई होगी। ये भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री और दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अथाह विश्वास है। मोदी जी के गुड गवर्नेंस और विकास को जनता ने समर्थन दिया है। गुजरात के अंदर और हिमाचल के अंदर और इसी प्रकार से अमित शाह जी की रणनीति है चुनाव की, जिनको कहा जाता है कि भारत नहीं दुनिया के अंदर राजनीति के चाणक्य हैं। अमित शाह जी कि कुशल रणनीति का परिणाम है कि आज गुजरात के अंदर 157-158
सीटों पर विजय हासिल कर रही है बीजेपी। मुझे लगता है और बढ़ जाएगी आगामी आते-आते, इसलिए मोदी जी के प्रति जनता का विश्वास और अमित शाह की रणनीति ने इस चुनाव मे भारत की राजनीति में इतिहास बनाया है।
उन्होने भरोसा जताया कि ‘हिमाचल के अंदर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी माननीय अमित शाह जी से लेकर के सभी लोगों की जो भूमिका है, उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि प्लस माइनस के साथ आते-आते हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। माननीय प्रधानमंत्री जी का बहुत अभिनंदन करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री जी का बहुत आभार व्यक्त करते हैं। आगामी समय में 2023 का चुनाव् मध्यप्रदेश के अंदर भी है….. मुझे पूर्ण विश्वास है ये आंधी मध्यप्रदेश के अंदर भी आएगी।’
[dgv_vimeo_video id=”779153492″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

