लू की चपेट में मध्य प्रदेश, रतलाम में पारा पहुंचा 46.5°C, आज 11 जिलों में अलर्ट, 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

MP Weather Today: मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अगले चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.5 डिग्री दर्ज हुआ।
MP Weather

मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। लू का सबसे ज्यादा असर इंदौर-उज्जैन संभाग में देखने को मिलेगा। बुधवार को 11 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है।

मंगलवार को रतलाम में तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। वहीं धार ,श्योपुर और शाजापुर में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज हुआ। प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन का तापमान 44.4 डिग्री, इंदौर में 43.6 डिग्री, भोपाल में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और ग्वालियर में 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं निवाड़ी, बालाघाट, धार, इंदौर, सागर, रायसेन, सीहोर और छिंदवाड़ा तेज हवाओं का असर देखने को मिला।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। एक अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ 15 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बुधवार को इन जिलों में चलेगी लू

  • इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में गर्म हवाओं के साथ तापमान 42-44 के पार जा सकता है।

16 मई तक हीट वेव का अलर्ट

  • 14 मई: इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, धार, अलीराजपुर और झाबुआ ।
  • 15 मई: इंदौर, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर ।
  • 16 मई: मौसम विभाग के मुताबिक रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews