भोपाल में लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, हॉर्न बजाने की बात पर कार चालक को दी गालियां

भोपाल में लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, हॉर्न बजाने की बात पर कार चालक को दी गालियां

Bhopal News: भोपाल के रेतघाट तिराहा पर स्कूटी सवार दो युवतियों द्वारा जमकर हंगामा किए जाने की जानकारी सामने आई है। युवतियों के इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह गालियां देती हुई नजर आ रही हैं। बताया रहा है कि कार चालक द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने की वजह से युवतियां परेशान हो गई और उन्होंने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया।

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि लड़कियां कार चालक को गाली बक रही है और कार चालक उन्हें कह रहा है कि वह लड़की होने का लिहाज कर रहा है इसलिए गालियां ना दे। कार चालक की बात सुनकर गाड़ी पर सवाल लड़कियां कह रही है कि हां गाली बकी है, 10 बार बाकी है। लगभग 2 मिनट तक इन लड़कियों का यह ड्रामा बीच सड़क पर चलता है।

[dgv_vimeo_video id=”777354934″]

ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट के समय यह पूरा हंगामा हुआ जैसे ही सिग्नल खुला यह लड़कियां मौके से चली गई। घटना को लेकर कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंच जाए इस वजह से लड़कियों की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है। यहां पर तैनात ट्रैफिक चौकी सूबेदार का कहना है कि रात 10:30 बजे तक वह ड्यूटी पर थे तब तक इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई थी। यह वीडियो कब का है इस बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।

यही कहा जा रहा है कि यह वीडियो रेतघाट तिराहे का है और रेडलाइट होने पर वाहन सिग्नल पर रुके हुए थे। कार चालक बार-बार हॉर्न बजा रहा था, जिससे कार के आगे स्कूटी पर सवार हुई लड़कियां गुस्से में आ गई और गाली गलौज करने लगी। मना करने पर लड़कियों ने धमकी भरे शब्दों में कहा कि हां गाली बकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews