जेल में रहकर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक ने दी डाक्टर को धमकी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जेल में रहकर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक ने दी डाक्टर को धमकी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Jabalpur News  :  जबलपुर के एक निजी नेत्र चिकित्सालय के डॉ आशुतोष राय को 3 साल पहले के एक मामले में गवाही ना देने के लिए जबलपुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक और उनके गुर्गों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद घबराए डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत लॉर्डगंज थाना पुलिस में की है।

पत्नी और ससुर भी शामिल 

डॉक्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के द्वारा अपने गुर्गों को भेजकर 3 साल पहले मामले में गवाही न देने के लिए पिस्टल की नोक पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि आशुतोष राय नाम के डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पिता और उनके ससुर के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है जिसको लेकर न्यायालय में भी केस चल रहा है जहां 3 साल पुराने एक मामले में गवाही न देने के लिए डॉक्टर के ससुर और उनके कुछ साथियों के द्वारा डॉ आशुतोष राय को जान से मारने की धमकी दी गई है। डॉ आशुतोष राय का ससुर अब्दुल रज्जाक का करीबी बताया जा रहा है जेल में बंद अब्दुल रज्जाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा अपने गुर्गों के माध्यम से लोगों को डराने धमकाने का काम वह कर रहा है। लार्डगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर संदीप कुमार से रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews