राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान मिलने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने व्यक्त किया शीर्ष नेतृत्व का आभार, बोले पार्टी हमारी माँ

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम  मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। डॉ मिश्रा ने कहॉ मै बहुत आभार व्यक्त करता हूं शीर्ष नेतृत्व का जो मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा स्थान दिया है और यह संभव ही भारतीय जनता पार्टी में है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें..ट्रेन में मास्क न पहनने पर लग सकता है 500 का जुर्माना

हम भारतीय जनता पार्टी को अपनी मां मानते है। आज नवरात्र का पहला दिन है नवरात्र की शुरुआत शुभ दिन में शुभ काम से हुई है। मै शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं जो जिम्मेदारी और जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है। मैं हर उस कसौटी पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा।

[dgv_vimeo_video id=”625451730″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews