गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का Amazon पर बड़ा एक्शन, कंपनी पर FIR के दिए निर्देश

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस (26 January 2022 Republic Day) से पहले ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेज़न (Amazon) एक बार फिर विवादों में घिर गया है।इसका कारण तिरंगे वाली टी-शर्ट और जूते है, जिसका सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने भी बड़ा एक्शन लिया है और कंपनी पर एफआईआर के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. MP Board: आज जारी होंगे 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड! छात्र इन बातों का रखें ध्यान

आज मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि Amazon के खिलाफ एफआईआर की जाएगी, इसके लिए डीजीपी को निर्देश दिए गए है। साथ ही कहा कि देश और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान नहीं सहेंगे।यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमेजॉन-फ्लिपकार्ट (Amazon-Flipkart) और ई-कॉमर्स कंपनी को अपनी साइट और स्क्रीन से नशीली वस्तुओं और घातक चीजों को लेकर कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़े.. MP News: 1 फरवरी को BJP विधायक दल की बड़ी बैठक, बजट समेत इन मुद्दों पर चर्चा

दरअसल, 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के मौके ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेज़न (Amazon) ने कई प्रॉडक्ट जैसे चॉकलेट रैपर, चाबी,की रिंग, फेस मास्क, सेरेमिक मग, टी शर्ट, जूतों और कपड़ों पर सेल शुरु की थी, जिस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा (National Flag) छपा हुआ है, जिसका भारतीयों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, वही ट्विटर पर #Amazon_Insults_National_Flag ट्रेंड कर रहा है और इन्हें सोशल साइट्स से हटाने की मांग की है।

Koo App

अमेजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अपने उत्पाद की बिक्री के लिए राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह असहनीय है कि जूते तक पर इसका उपयोग किया गया है। मैंने डीजीपी को #Amazon के मालिकों/कंपनी पर FIR दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला ध्वज संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है जो पीड़ाजनक है। राष्ट्र का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

– Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 25 Jan 2022

[dgv_vimeo_video id=”669693740″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews