भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ में मारपीट पर गृह मंत्री का तंज, यह इनकी चुनावी नेट प्रैक्टिस

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच हुई मारपीट को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है उन्होंने कहा कि यह कोई खबर नहीं है, बैठक शांति पूर्ण हो जाती तो खबर थी यह उनकी नेट प्रैक्टिस है यह उनकी संस्कृति है और इसी के द्वारा वह जानता के बीच में आते हैं। गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस के टिकिट दावेदारी को लेकर की जा रही बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच जमकर लातघूंसे चले थे।

यह भी पढ़ें…. भोपाल: जब काँग्रेसियों में जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO हुआ VIRAL

वही पंजाब में सोमवार को लगे खालिस्तानी नारों पर गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गृह विभाग अपने पास इसलिए ही रखा है, पंजाब में पुलिस के सामने खालिस्तान के नारे लग रहे हैं, पंजाब के सुपर सीएम को लोगों को समझना चाहिए, पंजाब में लोग अपनी गलती मान रहे हैं। वही ग्वालियर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया द्वारा पत्नी की हत्या मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा-यह गंभीर विषय है, जिसे लोग कांग्रेस नेता कह रहे हैं मैं उसे अपराधी मानता हूं, उसकी फोटो किसी भी नेता के साथ हो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”717776243″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews