प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका, बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर लगी रोक

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका, बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर लगी रोक

भोपाल| प्रदेश के लाखों कर्मचारी अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है| शिवराज सरकार ने पिछली सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले पर रोक लगा दी है| कमलनाथ सरकार ने सत्ता जाने से कुछ दिनों पहले ही महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया था| नई सरकार के आदेश के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को मार्च के वेतन में जोड़कर पांच प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता नहीं मिलेगा।

कोरोना संकट और सरकारी खजाने की स्तिथि को देखते हुए सरकार का यह फैसला हो सकता है या इसे नए सिरे से लागू किया जा सकता है| फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है| वित्‍त विभाग ने इस आदेश के क्रियान्‍वयन पर रोक लगा दी है। उल्‍लेखनीय है कि सातवें वेतनमान में जुलाई 2019 से महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। वहीं एरियर के बारे में सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

कमलनाथ सरकार ने 16 मार्च 2020 को महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी किया था| 1 जुलाई 2019 से छठवें व सातवें वेतनमान में 164 प्रतिशत व 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता निर्धारित किया गया था| जो कि मार्च 2020 के वेतन में महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होना था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews