
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आईएएस नियाज़ खान अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते है एक बार फिर उन्होंने ट्वीट किया है उन्होंने अगले कुछ महीनों में पब्लिश होकर रीडर्स तक पहुँचने वाली अपनी नई किताब को लेकर यह ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने हिन्दू धर्म पर लिखा है।
यह भी पढ़ें…. जबलपुर : बिल्डर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
आईएएस नियाज़ खान ने लिखा है कि “मेरी नई किताब के लिए वेदों का मेरा अध्ययन आंखें खोलने वाला है। केवल हिंदू धर्म में प्रकृति और जानवरों के प्रति गहरा प्रेम है। @Naturewaswarshipped प्राचीन काल से। अन्य महान धर्मों ने प्रकृति पर जोर क्यों नहीं दिया यह बहुत अजीब है! जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए वेदों को महान हथियार बनाया जा सकता है”।
गौरतलब है कि आईएएस खान अक्सर अपनी बेबाकी को लेकर भी पूरे देश में चर्चा में आ चुके है, कश्मीर फाइल्स फिल्म हो या फिर एनआरसी का मुद्दा, आईएएस नियाज़ खान के इन विषयों पर किए गए ट्वीट ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि कुछ मामलों में उन्हे सरकार से नोटिस तक जारी हो चुका है।
https://twitter.com/saifasa/status/1576072164079718400
