उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, मार्च में सभी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केन्द्र

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि उसके कार्यक्षेत्र के बिल भुगतान केन्द्र इन छुट्टियों के दिनों में भी सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।
Electricity bills

मार्च के महीने में होली का त्यौहार है इसलिए कई छुट्टियाँ है लेकिन इसी के साथ शनिवार, रविवार और कई विशेष दिनों की शासकीय छुट्टियां हैं जिसके चलते बिजली उपभोक्ता बिल भरने को लेकर थोड़े चिंतित हैं लेकिन उन्हें परेशां होने की जरुरत नहीं है, शासन ने कहा है कि सभी अवकाश के दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 07 मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च, 28 मार्च को शनिवार एवं 01 मार्च, 08 मार्च, 15 मार्च, 22 मार्च, तथा 29 मार्च रविवार की छुट्टी है वहीँ 03 मार्च को होली, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च को जमात- उल-विदा/ ईद उल-फितर की छुट्टी है इसके अलावा इसके ठीक पूर्व का दिवस/ रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस, 27 मार्च रामनवमीं तथा 31 मार्च महावीर जयंती की छुट्टी है।

छुट्टी के दिनों में भी रहेगी बिल भरने की सुविधा  

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि उसके कार्यक्षेत्र के बिल भुगतान केन्द्र  इन छुट्टियों के दिनों में भी  सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त अवकाश के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।

सभी 16 जिलों में रहेगी ये व्यवस्था 

बिजली उपभोक्ता राजधानी के जोनल आफिस में पीओएस (pos) मशीन से कैश के जरिए बिल भुगतान तथा ऑनलाइन माध्यम से भी बिल भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

ऑनलाइन भुगतान करें और पाएं छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 100 रूपये से 1000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

इन तरीकों से भी कर सकते हैं बिल भुगतान 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, वॉट्सऐप पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews