MP: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए काम की खबर, विज्ञापन जारी, 7 दिन में प्रस्तुत करें आपत्ति

mp school

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। CM Rise School: मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में नियुक्त प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए काम की खबर है।लोक शिक्षण संचालनालय ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर नियुक्ति को लेकर कोई आपत्ति है तो हाईकोर्ट जाने से पहले लोक शिक्षण संचालनालय को सूचित करें।अधिक जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की साइट पर विजिट कर सकते है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज, जून में खाते में आएगी इतनी राशि! जानें ताजा अपडेट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किए गए विज्ञापन कैबिनेट की सूचना क्रमांक 581 दिनांक 31 मई 2022 के अनुसार मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के विभिन्न आदेशों के आधार पर सीएम राइज विद्यालयों में नियुक्तियां की गई हैं। उक्त आदेशों के विरूद्ध शासकीय लोक सेवकों द्वारा मा. उच्च न्यायालय जबलपुर खण्डपीठ इंदौर/ खण्डपीठ ग्वालियर में वाद प्रस्तुत की जा सकती है। इसके लिए विभाग की ओर से माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर एवं उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर एवं ग्वालियर में केविएट दायर की जा रही है।

यह भी पढ़े..MP Panchayat Election 2022 : कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसको क्या मिला काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  राज्य शासन के उक्त आदेश के विरूद्ध विभिन्न शासकीय लोक सेवकों द्वारा माननीय न्यायालय में वाद दायर होने की स्थिति में राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग, लोक और शिक्षण संचालनालय म.प्र. पक्ष को सुनवाई के पश्चात ही अंतरिम आदेश पर निर्णय लिया जाए।इसके लिए समस्त शिक्षक,प्राचार्य और कर्मचारी  तत्संबंध में अपनी आपत्ति 7 दिन में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को प्रस्तुत कर सकते है।

बता दे कि नए सत्र से प्रदेशभर में सीएम राइस स्कूकू खोले जाने है, इसके लिए जिलेवार शिक्षकों,प्राचार्यों और कर्मचारियों-अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।इधर, स्कूल शिक्षा विभाग ने  सीएम राइज स्कूलों के अमले की चुनावों में ड्यूटी ना लगाने को लेकर सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े..PM Kisan: किसानों के लिए जरूरी खबर, अबतक नहीं मिले 11वीं किस्त के 2000, तो ऐसे करें ऑनलाइन चेक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews